मधुपुर में कोरोना विस्फोट, नौ पुलिस कर्मी संक्रमित,थाना सील

    मधुपुर में कोरोना विस्फोट, नौ पुलिस कर्मी संक्रमित,थाना सील

    देवघर (DEOGHAR) : मधुपुर में नौ पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसके बाद  मधुपुर थाना को सील कर दिया गया है. पुलिस कर्मी के कोरोना संक्रमित होने के बाद पुलिस अब सर्तकता बरत रही है. लोगों के आवेदन लेने के लिए गेट पर आवेदन पेटी लगाया गया है. फरियादी अपने आवेदन को पेटी में डालेंगे.

    दो कर्मी संक्रमित होने के बाद SDPO कार्यालय भी बंद

    अनुमंडल पुलिस पदाघिकारी कार्यालय में भी दो पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसको लेकर SDPO कार्यालय को भी बुधवार को बंद रखा गया है. बता दें कि मधुपुर थाना में पांच पुलिस कर्मी, एसडीपीओ कार्यालय के दो पुलिस कर्मी, महिला थाना के एक पुलिस कर्मी व सर्कल इन्सपेक्टर कार्यालय के एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

    रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा (देवघर )



    Related News