सरायकेला पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक टीम ने अध्यक्ष आलोक चौधरी के नेतृत्व में एसपी आनंद प्रकाश से मुलाकात की तथा अपने एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर विस्तृत बातचीत की। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने एसपी आनंद प्रकाश को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की बधाई दी। इस बारे में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक चौधरी ने बताया कि पुलिस एसोसिएशन द्वारा एसपी से मुलाकात कर पुलिसकर्मियों से संबंधित समस्याओं जैसे कल्याण कोष से निकासी न होना, सेवानिवृत पुलिसकर्मियों विदाई सह सम्मान समारोह का नियमित आयोजन, सभी पुलिस कर्मी के हेल्थ इंश्योरेंस न होना आदि के शीघ्र निदान हेतु आग्रह किया गया। जिस पर विचार करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने हमें आश्वस्त किया कि पुलिसकर्मी से संबंधित हर समस्या का निदान हेतु प्रयास किया जाएगा।
Thenewspost - Jharkhand
4+


