NEWS UPDATE : फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों का हमला पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो सुरक्षाकर्मियों की मौके पर मौत, एक सुरक्षाकर्मी घायल

    NEWS UPDATE : फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों का हमला  पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो सुरक्षाकर्मियों की मौके पर मौत, एक सुरक्षाकर्मी घायल

    चाईबासा/ जमशेदपुर - पश्चिम सिंहभूम के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अत्यंत उग्रवाद प्रभावित झिलरूआ गांव में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान अचानक हुए नक्सली हमले में मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरूचरण नायक बाल बाल बच गए जबकि उनके दो सुरक्षाकर्मी शंकर नायक और ठाकुर हेंब्रम की मौत हो गई।

    वहीं एक सुरक्षाकर्मी राम कुमार टुडू घायल हो गया।घटना शाम लगभग 6बजे की है जब पूर्व विधायक फुटबॉल मैच में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे और नक्सली ग्रामीण के वेश में वहां उपस्थित थे।अचानक नक्सलियों ने गोली चलाकर हमला किया जिसमें 2सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।पूर्व विधायक को तीसरे सुरक्षाकर्मी ने सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जिसके बाद वे दोनों सोनुआ थाना पहुंचे और जानकारी दी.जानकारी के अनुसार नक्सली सुरक्षाकर्मियों की एके-47छीन कर ले गए.

    भाजपा का राज्य सरकार पर पर हमला

    राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां गांव में मंगलवार शाम नक्सलियों द्वारा मनोहर के भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए जानलेवा हमले पर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि झारखंड में जंगलराज का आगमन हो चुका है। करीब 100 से अधिक की संख्या में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है, जिसपर पुलिस प्रशासन को कोई जानकारी ना होना दर्शाता है कि राज्य की ख़ुफ़िया तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

    कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जब राज्य में पूर्व विधायक की जान सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम जनता के साथ भी कोई अप्रिय घटना कभी भी घट सकती है। श्री षाड़ंगी ने क्षेत्र के स्थानीय पुलिस एवं खुफिया तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में उनकी भूमिका की जाँच कर लापरवाह पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई होनी चहिए। घटना में दो अंगरक्षक की नक्सलियों द्वारा हत्या पर उन्होंने दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही राज्य सरकार से उन्होंने आश्रितों को नौकरी एवं परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की है.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news