लूटकांड में शामिल लुटेरे गिरफ्तार, 96 हजार रुपए नकद बरामद

    लूटकांड में शामिल लुटेरे गिरफ्तार, 96 हजार रुपए नकद बरामद

    चतरा (CHATRA) के सिमरिया थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी संचालक से लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लूटकांड के चार दिनों के भीतर एसपी राकेश रंजन द्वारा सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी सात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. लुटेरों की गिरफ्तारी एसआईटी ने चतरा के सिमरिया, सदर और लावालौंग समेत लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से की है.

    यह हुए बरामद

    टीम ने लूट के 96 हजार रुपए नकद, चार हजार रुपए के खरीदे  सामान का बिल, लूट में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल, लूट के दो मोबाइल व उनके खुद के विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया कि विगत 29 दिसंबर को बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. सिमरिया-बगरा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप सीएसपी से रुपए लेकर जा रहे सीएसपी संचालक लोकेश कुमार और संतोष यादव से लूट हुई थी. लुटेरों ने एक लाख रुपए नगद समेत सीएसपी संचालक व उसके सहयोगी के दो बाईक और दो मोबाइल लूट लिया था.

    नोजल मैन की थी लूट की प्लानिंग

    घटना को सिमरिया थाना क्षेत्र के कुट्टी आरसेल के बीच सुनसान सड़क पर अंजाम दिया गया था.  पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना देते हुए लुटेरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी. सूचना मिलते ही एसपी ने सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे. एसडीपीओ ने बताया के पेट्रोल पंप के नोजल मैन ने ही सीएसपी संचालक से लूटपाट की योजना बनाई थी. इसे उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल छह अन्य लुटेरों को नोजल मैन ने ही पैसे लेकर जा रहे सीएसपी संचालक की गतिविधि की जानकारी दी थी. जिसके बाद घात लगाकर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था.

    रिपोर्ट : संतोष  कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news