बकाया मानदेय के लिए भूलीं कोरोना का खौफ, सड़क पर पोषण सखियां

    बकाया मानदेय के लिए भूलीं कोरोना का खौफ, सड़क पर पोषण सखियां

    कोडरमा (KODERMA) : विभिन्न मांगों को लेकर पोषण सखी ने कोडरमा समाहरणालय परिसर में पोषण सखी समन्वय समिति के बैनर तले मंगलवार को प्रदर्शन किया.  आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत पोषण सखी को दस माह से मानदेय नहीं मिला है. इसपर आक्रोश व्यक्त करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पोषण सखियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है.

    इससे पूर्व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के निकट अम्बेडकर पार्क से एक जुलूस निकाला गया. इसमें पोषण सखियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की . सीटू राज्य कमिटी सदस्य और मजदूर नेता संजय पासवान ने कहा कि पिछले 10 माह से पोषण सखी को मानदेय नहीं मिल रहा है. इसके कारण इनके सामने भूखमरी की स्थिति हो गई है. कई बार आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाया गया, इसका  सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा है. वहीं दूसरी तरफ केन्द्र सरकार के द्वारा परियोजना को समाप्त कर राज्यों पर बोझ लाद दिया है. राज्य सरकार द्वारा इनका समायोजन कर इन्हें अतिरिक्त  सेविका का दर्जा दिए जाने की मांग की है. सीटू नेता रमेश प्रजापति ने कहा कि एक तरफ हेमन्त सरकार दो वर्ष पूरा होने का जश्न मना रही है. दूसरी तरफ पोषण सखी को मानदेय नहीं दिया जा रहा है.

    रिपोर्ट : अमित कुमार (झुमरी तिलैया ,कोडरमा )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news