सड़क पर उतरे बीडीओ, कहा, बरतिए दूरी, मास्क है जरूरी

    सड़क पर उतरे  बीडीओ, कहा, बरतिए दूरी, मास्क है जरूरी

    पाकुड़ (PAKUR) - सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को सख्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया. इसके बाद सीओ रितेश जयसवाल, बीडीओ उमेश मंडल और थाना प्रभारी सतीश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों, पेट्रोल पंप और किराना दुकानों को सामाजिक दूरी के तहत खरीद बिक्री करने के लिए दुकानों के सामने घेरा बनाने का सख्त निर्देश दिया.

    मास्क लगाना अनिवार्य

    बता दें कि अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि शारीरिक दूरी का अनुपालन करने के लिए अपने-अपने दुकानों के सामने निश्चित दूरी पर गोल घेरा बनाना अनिवार्य है. अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति में कई दुकानों के सामने गोल घेरा भी बनवाया. निर्देश दिया गया कि जो खरीददार बिना मास्क की दुकान पर आएंगे, उससे संबंधित दुकानदार किसी भी तरह के सामान का क्रय- विक्रय नहीं करेंगे.  

    रिपोर्ट:राजेश कुमार , माहेशपुर(पाकुड़)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news