धनबाद में हथियार का शौक रखने वालों पर कसने लगा शिकंजा  

    धनबाद में हथियार का शौक रखने वालों पर कसने लगा शिकंजा  
    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में हथियार के शौकीन कई लोगों के चहरे बेनकाब हो सकते हैं. एनआईए और एटीएस की कार्रवाई जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, इसकी संभावना बढ़ती जा रही है. टीम धनबाद में हर एक वैसे लोगों की कुंडली खंगाल रही है जो हथियार तस्करी में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं. दो दिन पहले एटीएस की टीम ने धनबाद शहर के धैया इलाके को बारीकी से खंगाला. दो लोगों को टीम ने हिरासत में लिया, हिरासत में लेने वालों में उमेश यादव और शमी कपूर शामिल हैं.  
     
    पूछताछ के बाद छूटा शमी कपूर
     
    शमी कपूर से धनबाद थाने में कई घंटों तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया.  एटीएस की टीम उमेश को अपने साथ रांची लेकर गई है. किसी राम अवधेश सिंह को भी एटीएस की टीम खोज रही है. टीम को जानकारी मिली है कि हथियारों की तस्करी में राम अवधेश सक्रिय था. धनबाद से गिरफ्तार मुजफ्फरपुर के पंकज सिंह और चिरकुंडा से धराए रोहतास के कामेंद्र सिंह ने राम अवधेश के नाम का खुलासा किया है. पता चला है कि राम अवधेश पिस्टल के साथ पहले भी पकड़ाया है. बता दें कि हथियार तस्करों की तलाश में टीम धैया के खटाल रोड में छापेमारी की थी, इस कार्रवाई की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी. इससे पूर्व भी इसी मामले में टीम ने रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी. एक सप्ताह में एनआईए और एटीएस की धनबाद में दूसरी बार छापेमारी से हथियार तस्करी से जुड़े लोगों और हथियार के शौकीन लोगों की नींद उड़ने लगी है. हथियार तस्करों के तार बिहार सहित अन्य प्रदेशो से भी जुड़े होने की संभावना को भी टीम खंगाल रही है.
     
     

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news