ससुराल में बर्थडे मना कर हॉस्टल लौटी ट्रेन नर्स की संदिग्ध मौत

    ससुराल में बर्थडे मना कर हॉस्टल लौटी ट्रेन नर्स की संदिग्ध मौत

    सरायकेला (SARAIKELA)- चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में नर्स की ट्रेनिंग कर रही 24 वर्षीय विवाहिता रमा साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आज सुबह उसके सहयोगियों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा. उसके बाद सभी के प्रयास से उसे चांडिल पीएससी में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया. जिस रूम में वह मृत अवस्था में पाई गई, उस रूम में चार-पांच ट्रेनिंग ले रही महिलाएं और लड़कियां भी रहती थीं. मौत से पहले मृतका ने कई बार उल्टियां भी की थी.

    मानसिक रूप से बीमार थी महिला 

    मृतका रामा साहू सरायकेला जिले के बाजार की रहने वाली थी. उसकी शादी राजनगर के हेसल में हुई थी.  वह चांडिल के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक पखवाड़े पूर्व से ही नर्स की ट्रेनिंग कर रही थी. वह बीते 31 दिसंबर को सरायकेला आई थी. 1 जनवरी को अपना बर्थडे मनाने ससुराल हेसल गई थी. यहां एक और दो तारीख छुट्टी मनाने के बाद 3 को चांडिल स्थित ट्रेनिंग स्थल पर पहुंची थी. वहां पहुंचने के बाद से ही उसे उल्टी की शिकायत थी. चांडिल थाना प्रभारी शंभू शरण दास ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा यह बताया गया है कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी. उसकी दवा भी चल रही थी. उन्होंने कहा कि संभवत यह मामला ब्रेन हेमरेज का है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका विस्तृत और स्पष्ट खुलासा होगा. 

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news