नाबालिग के साथ रेप मामला : सभी पांच आरोपी धराए

    नाबालिग के साथ रेप मामला :  सभी पांच आरोपी धराए

    गुमला (GUMLA) : नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच आरोपियों को पूसो थाना पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सिसई प्रखण्ड के पूसो थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ मेला से लौटने के क्रम में पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा अपनी सहेलियों के साथ घाघरा थाना क्षेत्र में लगे मेला और वहीं चल रहे पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट को देखने गई थी. मेला से लौटने के क्रम में कोयल नदी के पास उठाकर झाड़ी की ओर ले गए और वहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने इस बारे में किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया था. पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचने पर मां को घटना की जानकारी दी. सोमवार को इस मामले को लेकर पूसो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.  एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठन कर मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक 13 वर्ष का नाबालिग भी शामिल है.

    रिपोर्ट : अमित राज (सिसई,गुमला )  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news