आदिवासी युवक के साथ बदसलूकी मारपीट ! SC-ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

    आदिवासी युवक के साथ बदसलूकी मारपीट ! SC-ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

    दुमका (DUMKA) - एक आदिवासी युवक द्वारा दुमका बीडीओ पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप दर्ज कराया गया. इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जांच कर  डीसी को रिपोर्ट सौंप दिया है.

    क्या है मामला

    दरअसल गुहियाजोरी निवासी विल्सन ने 30 दिसंबर को दुमका के SC-ST थाना में एक आवेदन दिया.  इसमें सदर बीडीओ राजेश सिन्हा द्वारा मारपीट करने, बदसलूकी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया. थाना स्तर से जब कार्यवाही नहीं हुई तो विल्सन दर्जनों ग्रामीण के साथ हैं. बता दें कि 31 दिसंबर को डीसी और एसपी से मिलकर बीडीओ की शिकायत की थी. इस समय डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी पी बावला को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया था.  इसके संबंध में दुमका के जिला परिवहन पदाधिकारी पी बारला दुमका प्रखंड कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने सदर बीडीओ राजेश सिन्हा पर एक आदिवासी युवक द्वारा मारपीट करने और बदसलूकी के आरोप की जांच की. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्यालय के कर्मियों से भी पूछताछ करने के साथ ही बीडीओ के साथ घटनास्थल का जायजा भी लिया. जिला परिवहन पदाधिकारी जांच रिपोर्ट डीसी को समर्पित करेंगे.

    SC-ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

    बता दें कि 2 जनवरी की शाम दुमका के एससी एसटी थाना में सदर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा के खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news