दुमका (DUMKA) - झारखंड में बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार से मंदिर गर्भगृह में थाल पूजा, श्रृंगारी इत्यादि अगले आदेश तक बंद रहेगी. भक्त बाबा का रुद्राभिषेक भी नहीं कर सकेंगे. हालांकि श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ के ज्योतिर्लिंग की स्पर्श पूजा कर पाएंगे. लेकिन पंडा धर्मरक्षणी के अध्यक्ष मनोज पंडा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरत पड़ी तो अरघा व्यवस्था भी की जाएगी.
रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी (दुमका)
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

