बिहार भेजी जा रही 5 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त, चालक फरार


रामगढ़ (RAMGARH) - रामगढ़ जिले के NH/33 रांची पटना हाइवे के कुज्जु ओपी क्षेत्र से एक पिकअप गाड़ी से अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त किया है. जब्त शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी जा रही है. हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा है.
61 पेटी शराब हुई बरामद
इस मामले में रामगढ़ एसडीपीओ किशोर रजक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी हाइवे से बिहार की ओर जा रही है.पुलिस ने जाल बिछाकर देर रात कुज्जु क्षेत्र के हाइवे में वाहन चेकिंग कर इस शराब की खेप को पकड़ा. पुलिस के अनुसार शराब की कुल 61 पेटी बरामद हुई है. इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी जा रही है. इस मामले में पुलिस कुज्जु ओपी में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है.
रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़
4+