ठंड में बांटे गए गर्म कपड़े, दिखी लापरवाही भी

    ठंड में बांटे गए गर्म कपड़े, दिखी लापरवाही भी

    लातेहार (LATEHAR) - जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के नवगठित वी फ़ॉर चेंज संस्था के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े और जरूरत के कपड़े मुहैया करायी गई. नए और पुराने कपड़ों के संग्रह करने के बाद उन्हें प्रखंड के मोरवाई पंचायत सचिवालय के पास मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच वितरण करने का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में संस्था से जुड़े युवाओं के साथ-साथ प्रखंड की महिला समाजसेवी संतोषी शेखर पंचायत की मुखिया लीलावती देवी और उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक शामिल हुए. जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े का वितरण करने के साथ-साथ कोविड-19 के आने वाले संक्रमण को लेकर भी एहतियात बरतने की अपील की गई. मौके पर संस्था के माध्यम से जरूरत के कपड़े पाकर सैकड़ों ग्रामीणों के चेहरे में खुशी का माहौल देखा गया. जहां एक तरफ राहत की बात रही कि ठंड के दिनों में छोटे गरीब बच्चों को कपड़े नसीब हुए. तो दूसरी तरफ ये चिंता करने वाली तस्वीर सामने आई जहां इतनी भीड़ में ज्यादातर के चेहरे पर से मास्क नदारद दिखा. साथ ही सोशल डिस्टन्सिंग का पालन होता भी नहीं देखा गया.

    रिपोर्ट : शशि कुमार, लातेहार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news