सिख पंथ के नौवें गुरु तेगबहादुर का आज 400 वां पर्व मनाया गया

    सिख पंथ के नौवें गुरु तेगबहादुर का आज 400 वां पर्व मनाया गया

    धनबाद(DHANBAD)-धनबाद के झारखंड मैदान में आज गुरु तेग बहादुर सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है. सेन्ट्रल गुरुद्वारा कमेटी सहित काफी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.  सेन्ट्रल गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा गुरवाणी की गई.

    सिख पंथ के नौवें गुरु का आज 400 वा प्रकाश उत्सव

    बता दें कि इस उत्सव में गुरु तेग बहादुर के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला गया. इसके साथ ही हीरापुर नागरिक समिति के महासचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि झारखण्ड मैदान में आज 400 वा प्रकाश उत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है. इस मैदान में ऐसा आयोजन पहली बार हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं. प्रमोद झा ने कहा कि हम सब जानते है कि सिख पंथ के नौवें गुरु का आज 400 वा प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है.

    रिपोर्ट:सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news