मिट्टी में दबी अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    मिट्टी में दबी अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    बोकारो (BOKARO) - बीते रात मराफारी थाना क्षेत्र के बोकारो स्टील प्लांट में मिट्टी के बीच दबी एक महिला का शव बरामद किया गया हैं. जानकारी के अनुसार किरीबुरू से रेलवे वैगन में मिट्टी लोड हुआ था. जो शनिवार रात डेढ़ बजे के करीब बोकारो स्टील सिटी प्लांट में अनलोड हुआ. मिट्टी अनलोडिंग के क्रम में एक महिला का शव चालनी में दबा मिला. बता दें की खबर लिखने तक महिला की पहचान नहीं हो पायी हैं.

    शव मिलने से प्लांट में सनसनी

    प्लांट में महिला का शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी. जिसके थोड़ी ही देर बाद स्थानीय लोगों की भीड़ प्लांट में उमड़ पड़ा. लोगों ने महिला की हत्या कर उसका शव छुपाने की भी आशंका जताई हैं.

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला का शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही महिला के शिनाख्त के लिए उसकी फोटो किरीबुरू भेजा गया हैं. जहां से मिट्टी आई थी. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टय से मामला हत्या का लग रहा है. किसी ने महिला की हत्या कर शव को छुपाने की कोशिश की हैं. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news