सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की हुई मौत; दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

    सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक की हुई मौत; दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

    सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार की देर शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के मोतिहारी जिले के बेला गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार और 45 वर्षीय राम भजन सिंह सब्जी लेने बाइक से सरायकेला बाजार आ रहे थे। इस दौरान सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने 50 वर्षीय विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय राम भजन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस मामले की जानकारी को लेते हुए छानबीन में जुट गई।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news