सनकी के उत्पात से दिनभर परेशान रही पुलिस, गश्ती जीप में भी की तोड़फोड़

    सनकी के उत्पात से दिनभर परेशान रही पुलिस,  गश्ती जीप में भी की तोड़फोड़
    धनबाद(DHANBAD)   एक सनकी के उत्पात से आज दिन भर जोगता पुलिस परेशान रही.सनकी ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा और जीप में तोड़फोड़ कर डाली.हुआ यह कि  श्यामबाजार में  घर के बाहर बैठे राजेश साव पर  सनकी नागेंद्र पासवान ने आचनक हमला बोल दिया. सनकी  ने राजेश साव के सिर पर हथौड़े से तीन चार बार चोट किया.  राजेश साव गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर जोगता  पुलिस मौके पर पहुची तो सनकी नागेंद्र पासवान ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया.
     
    पुलिस के गश्ती वाहन में  तोड़ फोड़
     
    पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, तब तक पुलिस के गश्ती वाहन में  तोड़ फोड़ करने लगा,पुलिस वाहन के शीशा को तोड़ दिया.  जोगता थाना से अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुची,सनकी  को किसी तरह पुलिस थाने ले आई, घायल राजेश साव ने कहा कि वह गुपचुप बेचता है. उसकी  किसी से कोई दुश्मनी नही है. वह घर के बाहर बैठ मोबाइल देख रहा था,इसी दौरान नागेंद्र पासवान हमला कर दिया. जोगता  के  थाना प्रभारी वीरू अग्रवाल ने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुची तो पुलिस पर भी सनकी ने हमला कर  दिया. पुलिस वाहन के शीशा को हथौड़ा से तोड़ दिया,थाने से  अतिरिक्त पुलिस बल  मौके पर पहुची और सनकी को पकड़ थाने ले आई. वरीय पुलिस अधिकारियो  को मामले की सूचना दे दी गई है. घायल व्यक्ति के आवेदन पर कार्रवाई की जायेगी, साथ ही पुलिस वाहन में  तोड़ फोड़ करने को लेकर सनकी पर एक अन्य मामला दर्ज किया जाएगा.

    रिपोर्ट;सत्यभूषण ,धनबाद
     
     

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news