नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष गरीब दास

    नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष गरीब दास

    दुमका(DUMKA)- भाजपा के वरिष्ठ नेता सह दुमका नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष गरीब दास का आज निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे औऱ घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. आज सुबह तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    पार्टी ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित

    गरीब दास के निधन से शोक की लहर उमड़ पड़ी. जिसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष स्वेता झा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित उनके घर पहुंचे. उन्होनें शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री लुईस मरांडी रसिकपुर स्थित गरीब दास के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया. पूर्व मंत्री ने पार्थिव शरीर पर पार्टी ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. लुइस मरांडी ने गरीब दास के निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया.  

    सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य

    बता दें कि गरीब दास जिला भाजपा के कद्दावर नेता रहे. अपने व्यवहार के कारण पार्टी में सबके प्रिय बने रहे. पिछले नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने उपाध्यक्ष पद के लिए उन्हें प्रत्यासी बनाया लेकिन वे चुनाव हार गए. वे सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रह चुके हैं.

    रिपोर्ट:पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news