आज सांकेतिक हड़ताल पर कपड़ा व्यवसायी, जानिए कब तक बंद रहेंगी दुकानें

    आज सांकेतिक हड़ताल पर कपड़ा व्यवसायी, जानिए कब तक बंद रहेंगी दुकानें

    रांची (RANCHI) - केंद्र सरकार के कपड़ों पर जीएसटी दर बढ़ाए जाने पर वस्त्र कारोबारी विरोध में उतरे. शुक्रवार को रांची समेत पूरे झारखंड के कपड़ा व्यापारी 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखकर सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं. झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का कहना है कि केंद्र सरकार ने कपड़ों पर जीएसटी 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है. नई दर जनवरी 2022 से लागू हो जाएगी. देश भर के कपड़ा व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं. इसलिए झारखंड के वस्त्र, रेडीमेड, होजरी व्यवसाय से जुड़े सभी प्रतिष्ठान बंद हैं.

    लगभग 20,000 दुकानें रहेंगी बंद 

    झारखंड में कपड़ा कारोबार से जुड़ी लगभग 20,000 दुकानें बंद हैं. इस हड़ताल में कपड़ा दुकानों पर काम करने वाले 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं. झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी से कपड़ों पर जीएसटी 7 फीसदी बढ़ा दी है. इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों और गरीबों पर पड़ेगा. जीएसटी बढ़ने से कपड़ा महंगा हो जाएगा. इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा और बिक्री में गिरावट आएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news