गांजा का दिव्यांग कारोबारी धराया, करीब पांच किलो गांजा बरामद

    गांजा का दिव्यांग कारोबारी धराया, करीब पांच किलो गांजा बरामद

    गिरिडीह (GIRIDIH) धनवार पुलिस ने गांजे के फसल से भरे बोरे के साथ गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी धनवार के सिनेमा रोड निवासी 28 वर्षीय अजय मोदी है जो दिव्यांग है. गुरुवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आई. पुलिस निरीक्षक नवीन सिंह के नेतृत्व में इस दिव्यांग गांजा कारोबारी के घर छापेमारी की गई. इसमें आरोपी के घर से करीब पांच किलो गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेजने की प्रकिया में जुट गई है.

    इलाकों में गांजा सप्लाय

    वहीं पुलिस की माने तो आरोपी गांजा कारोबारी अजय मोदी के निशानदेही पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को संदेह है कि संभवत इस मादक पद्धार्थ की खेती वही करता है. जबकि पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी अजय मोदी बिहार के सापामारन से इस मादक पद्धार्थ को लाकर जिले के कई इलाकों में सप्लाय करने का काम करता है. फिलहाल दोनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

    पत्नी भी  हिस्सेदार

    पुलिस के सूत्रों के अनुसार अकेला सिर्फ अजय मोदी ही नहीं, बल्कि गांजे के इस अवैध कारोबार में उसकी पत्नी गीता देवी का नाम भी सामने आ रहा है. पुलिस की मानें तो गीता देवी ही गांजे के कारोबार की सूत्रधार है. क्योंकि दिव्यांग अजय मोदी और गीता देवी के बीच एक समझौता के तहत शादी हुई. गीता देवी के पहले पति की मौत के बाद से ही उसने गांजे का धंधा करना शुरु किया था. वहीं दिव्यांग अजय मोदी से दूसरी शादी के बाद गीता ने उसे सप्लाय करने के लिए तैयार किया था.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news