लोहरदगा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव तो गिरीडीह में हफीजूल हसन ने बांधे हेमंत सरकार के वाहवाही के पुलिंदे

    लोहरदगा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव तो  गिरीडीह में हफीजूल हसन ने बांधे हेमंत सरकार के वाहवाही के पुलिंदे

    लोहरदगा/गिरीडीह (LOHARDAGA/GIRIDIH) : सरकार के 2 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में लोहरदगा नगर भवन में भी जिला कृषि मेला सह विकास मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए. इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि जब इन्हें राज्य में सरकार बनाने क मौका मिला था तब खजाना पूरी तरह से खाली था. कोविड-19 में भी काफी परेशानियों के साथ राज्य सरकार ने काम किया. कोरोना महामारी पर कंट्रोल करने के साथ-साथ राज्य की स्थितियों को सुधारने का भी कार्य किया गया. मंत्री ने कहा कि जब इन्हें सत्ता मिली थे तब लोग काफी परेशान थे, लोगों के कार्यो को पूरा नहीं किया जाता था. कार्यालयों का चक्कर राज्यवासी लगाया करते थे, लेकिन वर्तमान समय में स्थितियां बिल्कुल विपरीत है. राज्य पूरी तरह से आगे बढ़ रहा है.

    गिरीडीह में मंत्री हफ़ीजूल हसन ने किया कार्यक्रम में शिरकत

    गिरीडीह जिले में भी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर सरकार ने गिरिडीह को करोड़ों की योजनाओं का सौगात दिया. तो कई युवाओं के अरमान को पूरा करते हुए सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपा. इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद और डीसी राहुल सिन्हा ने दीप जलाकर किया. इस दौरान स्टेडियम में काफी संख्या में लाभुक मौजूद थे. मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि हेमंत सरकार ने महामारी के बीच जनता की उम्मीद को पूरा करने में जुटे हुए हैं. लेकिन कुछ दलों को हेमंत सरकार का काम दिखता ही नहीं. ऐसे दलों के नेताओ के अपना चश्मा उतारने की जरूरत है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन(लोहरदगा), दिनेश कुमार(गिरिडीह)  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news