रामगढ़ में हाथियों का आतंक : मां के सामने ही नौ साल के बेटे को पटक-पटक कर मार डाला

    रामगढ़ में हाथियों का आतंक : मां के सामने ही नौ साल के बेटे को पटक-पटक कर मार डाला

    रामगढ़ (RAMGADH) : रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के कुसुमडीह जंगल में हाथियों के झुंड ने संजय महतो के एकलौता पुत्र रोशन कुमार 9 वर्ष को उसकी मां ऐतवरिया देवी के सामने ही बड़ी बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला.  दोनों मां बेटा शौच के लिए जंगल गए थे.

    हाथियों ने सबसे पहले रोशन की मां को सूड़ से पकड़ने का प्रयास किया. हाथी का सूंड उसके साड़ी में फंस गया जिससे वह गिर गई. इसके बाद हाथी ने उसके बेटे को अपना शिकार बना लिया. हाथियों का झुंड पटकते हुए दूर तक ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

     रामगढ़ जिले के गोला और रजरप्पा में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है. आए दिन हाथियों की चपेट में लोग आते रहते हैं. आज की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और वनकर्मियों का भी विरोध किया. स्थानीय लोगों का कहना था कि वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने का समुचित उपाय नहीं किया जाता है जिस कारण हाथी का आतंक बढ़ा है. विधायक ममता देवी की उपस्थिति में वन विभाग द्वारा 25000 का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया गया.

    रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news