नाम बदलने पर गदगद हुए शिक्षक, अब धरना की जगह लेंगे क्लास

    नाम बदलने पर गदगद हुए शिक्षक, अब धरना की जगह लेंगे क्लास

    रांची (RANCHI) पारा शिक्षकों को लम्बे समय के इंतजार के बाद राज्य सरकार ने सौगात दी है. राज्य सरकार से पिछले 6 महीने से हमारी प्रतिनिधि लगातार मिलकर अपनी मांगों को रख रहे थे. आखिरकार सरकार ने हमारी मांग को ध्यान में रखते हुए इस मंच से एलान किया है कि अब पारा शिक्षक 11 महीने हड़ताल पर नहीं रहकर क्लासरूम में रहेंगे. हमारे बच्चे जब नहीं पढ़ रहे थे तो हम दूसरे के बच्चों को कैसे पढ़ाते. इस मांग को लेकर पिछले 19 वर्षों से हमलोगों ने आंदोलन किया है. जेल भी गए हैं. लाठी भी खाई है. पर अब हमारा नाम बदलकर सहायक शिक्षक हो गया है. हमारी मांगों को सरकार ने पूरा किया है.

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी( रांची ब्यूरो )



    Related News