बारिश में पीछा कर पुलिस ने पकड़ा 5 बाइक चोर, 10 बाइक भी बरामद

    बारिश में पीछा कर पुलिस ने पकड़ा 5 बाइक चोर, 10 बाइक भी बरामद

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद पुलिस ने बुधवार को बाइकर्स गैंग के 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी की 10 बाइक भी बरामद हुई है.
    एसएसपी संजीव कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मीडिया को बताया कि पिछले दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने एक विशेष योजना बनाई. इसी क्रम में सूचना मिली कि बाइकर्स गैंग से जुड़े कुछ बाहर के अपराधी इस जिले में सक्रिय हो गए हैं . तब एएसपी मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में धनबाद के विभिन्न इलाकों समेत जामताड़ा में छापेमारी कर पांच बाइक चोर को गिरफ़्तार किया गया. जल्द ही पूरे गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाएगा. एसएसपी ने बताया कि टास्क फोर्स टीम का नेतृत्व कर रहे एएसपी मनोज स्वर्गियारी ने ख़ुद बारिश में भींगकर चोरों को खदेड़ कर पकड़ा है. उनके पास से बाइक की 17 मास्टर चाबी,नकदी और छह मोबाइल भी बरामद हुआ है.

    अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news