झारखंड में तेजी से बढने लगा कोरोना, 24 घंटे में 155 केस

    झारखंड में तेजी से बढने लगा कोरोना,  24 घंटे में 155 केस

    रांची (RANCHI) : झारखंड में कोरोना केस में अचानक आए उछाल से तीसरे लहर की आशंका जाहिर हो रही है. पिछले 24 घंटे की गर बात करें तो झारखंड में कुल 155 नए मामले सामने आए हैं. इनमें रांची के मामले 53 हैं. राज्य में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 608 हो गई है. वहीं रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 220 हो गई है.

    रिम्स में पांच नए मरीज

    रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में कोरोना के तीन नए मरीज भर्ती हैं. इसमें दो अरगोड़ा निवासी पति-पत्नी हैं. तीसरा संक्रमित बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है. बता दें कि रिम्स में पहले से दो कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. इस तरह  रिम्स में कुल पांच मरीज कोरोना के हैं.

    यहां इतने केस

     पिछले 24 घंटे में धनबाद में 20, कोडरमा में 23, पूर्वी सिंहभूम में 14, हजारीबाग में 12, बोकारो में 8, दुमका में 5, चतरा 4, देवघर 4, गिरिडीह 3, पूर्वी सिंहभूम 3, पलामू में 2 और गुमला, जामताड़ा, सरायकेला व खूंटी में एक-एक संक्रमित मिले हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news