हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़े तामझाम के साथ आयोजित कार्यक्रम का हाल, प्रशासन के मंसूबों पर प्रकृति ने पानी फेरा

    हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़े तामझाम के साथ आयोजित कार्यक्रम का हाल, प्रशासन के मंसूबों पर प्रकृति ने पानी फेरा

    उपलब्धियों का पिटारा लेकर लोगों के बीच सरकार का गुणगान करने और घोषणाओं की बौछार कर जनहितैषी सरकार होने का भरोसा दिलाने हेतु हेमंत सोरेन सरकार के दो साल पूरे होने पर बड़े तामझाम के साथ आयोजित सरायकेला जिले के सरकारी कार्यक्रम के आयोजन पर बड़ा झटका लगा है। बीती रात से हुई लगातार बारिश के कारण मुख्य कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम में सारे कार्यक्रम की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जो मुख्य पंडाल लगाया गया था वह बारिश के कारण गिर गया। इस बात की सूचना पाकर जब सुबह पदाधिकारी पहुंचे तो हक्के बक्के रह गए। आखिर प्रकृति पर किसका जोर चल सकता है। मजबूरन जल्दी से जल्दी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई। लेकिन इतने कम समय में सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की चुनौती के बीच प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल बदलने का फैसला लिया है। बिरसा मुंडा स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई थी। आज भी बारिश के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम को टाउन हॉल में आयोजित करने का फैसला लिया है। बाकी के बचे 3 घंटे में प्रशासन के सामने यह चुनौती है कि जल्द से जल्द टाउन हॉल में सारी व्यवस्थाओं को स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित की जाए। हालांकि प्रशासन कार्यक्रम आयोजित कर भी लेगी लेकिन जितनी भव्यता और व्यापकता के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की पहले की तैयारी थी उस स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना अब मुश्किल ही है। आखिर प्रकृति के सामने तो समझौता करना ही पड़ता है। यह जरूर है की प्रकृति में सरकारी मंसूबों पर पानी फेर दिया है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news