रेवले साइडिंग फ़ायरिंग की घटना का मुआयना करने खुद पहुंचे एसपी चंदन झा, आपराधिक गिरोह द्वारा फ़ायरिंग का शक

    रेवले साइडिंग फ़ायरिंग की घटना का मुआयना करने खुद पहुंचे एसपी चंदन झा, आपराधिक गिरोह द्वारा फ़ायरिंग का शक

    बोकारो (BOKARO) : जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग में बीती रात हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चंदन झा ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा बेरमो डीएसपी और कथारा जीएम से घटना के संबंध में जानकारी ली. एसपी ने कहा कि मामला हमारे लिए गंभीर है. प्रथमदृष्टया  यह घटना किसी आपराधिक गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया लग रहा है. जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा. एसपी ने कहा कि बेरमो के जारंगडीह में कोयले का करोबार होता है. यहां रेलवे साइडिंग भी है. यहां आर्थिक लाभ को लेकर भी घटना हो सकती है.

    घटना के पीछे शामिल हो सकते हैं नक्सली भी

    कोयला करोबार पर वर्चस्व को लेकर इन अपराधियों की नजर लगातार बनी रहती है. कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. उनकी शिनाख्त की जा रही है, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 2018 में भी ऐसी एक घटना हुई थी, उसमें कुछ की गिरफ्तारी हुई थी. लेकिन पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो सका था. उन्होंने कहा कि इस मामले को वे स्वयं देख रहे हैं. बेरमो डीएसपी  के नेतृत्व में टीम काम कर रही है. हालांकि, एसपी इस मामले को नक्सली घटना नहीं होने को सिरे से खारिज भी नहीं कर रहे हैं. मामला संदिग्ध हैं, सिर्फ वर्दी में आना ही नक्सली घटना होने के तरफ इंगित कर रहा है.

    रिपोर्ट: प्रकाश कुमार, बेरमों(बोकारो)  



    Related News