वर्षगांठ पर अपनी पीठ थपथपाई कांग्रेस, बोली खाली खजाने के साथ गठबंधन ने की बड़ी करामात !

    वर्षगांठ पर अपनी पीठ थपथपाई कांग्रेस, बोली खाली खजाने के साथ गठबंधन ने की बड़ी करामात !

    रांची (RANCHI) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से  रांची में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी 28 दिसंबर को 136 साल पूरे की है. अब 137वे वर्ष में प्रवेश कर रही है. साथ ही राज्य में कांग्रेस पार्टी के सहयोग से चलनेवाली  महागठबंधन की सरकार कल 29 दिसंबर को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरा करने जा रही है. इसलिए राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा,डॉ राकेश किरण महतो,डॉ एम तौसीफ एवं ईश्वर आनंद उपस्थित थे.

    खाली था खजाना, कोरोना का संक्रमण

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 29 दिसंबर 2019 को जब नई सरकार बनी थी, खजाना भी खाली था और कोरोना संक्रमण से देश ही नहीं पूरी दुनिया आंक्रांत थी. कहा कि कांग्रेस के सहयोग से चलने वाली महागठबंधन की सरकार ने इस चुनौती को भी अवसर के रूप में लिया. सरकार की पहल पर सबसे पहले विमान से बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को लाया गया. बाहर फंसे मजदूरों को बुलवाने, उनके खाने के लिए दीदी किचन, रोजगार उपलब्ध कराने के मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लागू किये गए.मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल हुई.

    झारखंड भीड़ हिंसा एवं भीड़ लिंचिंग निवारण कानून बनवाया

    कहा कि सरकार ने मनरेगा की दैनिक मजदूरी को 198 रुपए से बढ़ाकर 225 रुपए किया. स्वास्थ्य के क्षेत्र में न सिर्फ आधारभूत सुविधाएं खड़ी की, बल्कि फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के अदम्य साहस और मेहनत के बदौलत देश के अन्य राज्यों के तुलना में कोविड का बेहतर प्रबंधन किया. बाहर जाने वाले कामगारों की सुरक्षा के लिए निबंधन- एसआरएमआइ कार्यक्रम की शुरुआत की.लंबे समय से संघर्षरत पारा शिक्षकों के लिए सर्वमान्य रास्ता निकाला, अल्पसंख्यक शिक्षकों के संदर्भ में साहसिक फैसले किए. किसानों के लिए झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना को लागू कर किसान के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की. इसके तहत 03 लाख 34 हजार किसानों की ऋण माफी की जा चुकी है और अभी तक 12 सौ करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. कुल 09 लाख 02 हजार 63 लोगों का ऋण माफी करने की योजना है. लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी न हो और सभी धर्म सम्प्रदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉब लिंचिंग रोकने के लिए झारखंड भीड़ हिंसा एवं भीड़ लिंचिंग निवारण कानून बनवाया. 

    रामगढ़ में बोलीं विधायक, कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली

    रामगढ में भी इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे. ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी और पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.मौके पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो देश की आज़ादी से लेकर आज तक देश की आन, बान और शान की ख़ातिर क़ुर्बान होने और संघर्ष करने के लिए हमें प्रेरित करती है.“मज़बूत कांग्रेस, मज़बूत भारतकांग्रेस का स्थापना के बाद से ही भारत की आज़ादी के संघर्ष से लेकर देश के विकास में योगदान का गौरवशाली इतिहास रहा है.

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो) / जयंत कुमार (रामगढ़)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news