बर्मामाइंस में धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जिले के बर्मामाइंस थाना में एक हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना ट्यूब कंपनी के समीप स्थित हरिजन बस्ती पुराना काली मंदिर के पास की है, जहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. युवक की पहचान चंडी उर्फ़ रंजीत के रूप में हुई है, जो मनीफिट का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने बताया कि मृतक के सर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं. उन्होंने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+