झारखंड में अगले तीन दिनों तक हो सकती है हल्की बारिश, शीतलहर की आशंका

    झारखंड में अगले तीन दिनों तक हो सकती है हल्की बारिश, शीतलहर की आशंका

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - राजधानी रांची समेत झारखंड के सभी ज‍िलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान स्तर काफी नीचे गिर गया है. तापमान कम होने के कारण लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं.

    कई ज‍िलों में होगी बार‍िश

    मौसम व‍िभाग द्वारा बारिश की भी आशंका जताई गई है. उन्होंने कहा कि दोपहर में धूप के कारण लोग थोड़ी राहत महससू करेंगे.  लेक‍िन सुबह और शाम में कनकनी के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि 28 ,29 और 30 दिसम्बर को हल्की बारिश हो सकती है. जिसके बाद राज्य में और ठंड बढ़ जाएगी. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी काम हो सकता है. बता दें कि इससे राजधानी समेत झारखंड के कई राज्यों में शीतलहर शुरू हो सकती है.

    रिपोर्ट : समीक्षा सिंह, रांची डेस्क

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news