जैप जवान ने घर में की खुदकुशी, दो दिन पूर्व ही आया था छुट्टी में घर

    जैप जवान ने घर में की खुदकुशी,  दो दिन पूर्व ही आया था छुट्टी में घर

    सरायकेला थाना अंतर्गत सथुआ कॉलोनी निवासी जैप में कूक के पद पर कार्यरत 41 वर्षीय सूरज मोदक ने अपने घर के पंखे से फंदा लटका कर खुदकुशी कर ली। मृतक जैप का जवान रांची में कार्यरत था तथा उसकी ट्रेनिंग अभी जमशेदपुर में चल रही थी।

    ट्रेनिंग के दौरान दो दिन पूर्व ही छुट्टी से घर लौटा था। मृतक जवान के पत्नी के अनुसार जवान शराब पीने का आदी था और शराब पीकर वह अक्सर उन लोगों के साथ झगड़ा करता था। ट्रेनिंग से आने के बाद बीती रात भी उसने घर में खूब झगड़ा किया और उन्हें तथा उनके दो बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वे सब गैरेज चौक पर अपनी ननद के यहां रात भर रुकी। सुबह आकर जब उसने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो काफी कोशिश के बाद दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद वह घर लौट गई। और फिर आज शाम को उसने घर खुलवाने को लेकर दोबारा प्रयास किया और खूब आवाज लगाई। लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ और फिर सरायकेला थाने को खबर दी गई। सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो देखा मृतक जवान सूरज मोदक पंखे के सहारे फंदे में लटका पड़ा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया शराब में बेसुध होकर और मारपीट करने के बाद आक्रोशित होकर उसने आत्महत्या की होगी ऐसी आशंका जताई जा रही है। मृतक जवान का अनुकंपा पर नौकरी हुआ था।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news