सहियाओं ने सीएस से की मुलाकात, कहा बकाया दो सरकार

    सहियाओं ने सीएस से की मुलाकात, कहा बकाया दो सरकार

    धनबाद(DHANBAD) - जिले के सहियाओं के 38 महिनों से बकाये वेतन की मांग को लेकर मासस विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में सोमवार को सहियाओं ने धनबाद के सीएस से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने सीएस को अपनी समस्या से अवगत करवाया. जिसमें झरिया में कोरोना के दौरान मृत सहिया के परिजन को नौकरी और मुआवजे की मांग भी शामिल है. वहीं पूर्व निरसा क़े विधायक अरुण चटर्जी ने बताया कि सहियाओं को धनबाद सदर से पिछले क्ई महीनों से वेतन बकाया था. जिसको लेकर सहियाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसको लेकर सोमवार को धनबाद सिविल सर्जन से मुलाकात की गई जिसमें तत्काल पांच महीने का वेतन का भुक्तान किया गया है.  जल्द ही उनकी समस्याओं के सामाधान के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों से बातचीत कर समाधान किया जायेगा.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

     



    Related News