स्कॉलरशिप में धांधली का आरोप, अधर में छात्रों का भविष्य

    स्कॉलरशिप में धांधली का आरोप, अधर में छात्रों का भविष्य

    धनबाद (DHANBAD) - जिले के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया.  छात्रों ने स्कॉलरशिप आवंटित होने की प्रक्रिया में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. छात्रों ने बताया कि छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृत होने में दिक्कतें हो रही हैं. इसके वजह से जिले के कई महाविद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई और भविष्य अधर में लटक गया है. ऐसे में जिला कल्याण विभाग छात्रों की परेशानी और मिलने वाली छात्रवृत्ति की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसी समस्या के निदान के लिए वे लोग उपायुक्त संदीप सिंह और ज्ञापन दे रहे हैं. जिससे छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में उत्पन्न अड़चनों को दूर किया जा सके.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news