हरियाणा में सुबह-सुबह तीन बसों में टक्कर, झारखंड के राहुल समेत पांच की मौत

    हरियाणा में सुबह-सुबह तीन बसों में टक्कर, झारखंड के राहुल समेत पांच की मौत

    हरियाणा (HARIYANA) : हरियाणा के अंबाला जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इसमें एक मृतक की पहचान राहुल (21 साल) के रूप में हुई है जो झारखंड के रहने वाले थे. दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घटना अंबाला-दिल्ली हाइवे की है.

    बताया जाता है कि दुर्घटना तीन बसों में टक्कर लगने से हुई. तीनों बसें कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी. आगे जाने वाली बस अचानक रूक गई. इससे पीछे की दो बसों का संतुलन बिगड़ गया और तीनों बसों में टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदशियों में मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला जा सकता.

    घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मृतकों का शव अंबाला के मॉचुरी में रखा गया है. एक मृतक राहुल झारखंड के निवासी थे. वहीं 53 साल के रोहित छत्तीसगढ़ के, 22 साल के प्रदीप उत्तरप्रदेश के और 44 साल की मीना देवी छत्तीसगढ़ की थीं. एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news