खान-पान को लेकर द ग्रेट खली की ये सलाह सुन आप भी कहेगें वाह..!

    खान-पान को लेकर  द ग्रेट खली की ये सलाह सुन आप भी कहेगें वाह..!

    धनबाद (DHANBAD) - एक निजी कंपनी के उत्पाद का प्रदर्शन और डीलर मीट में शिरकत करने रविवार की शाम को डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व विख्यात रेसलर "द ग्रेट खली " दलीप सिंह राणा कोयलांचल धनबाद पहुंचे. बता दें कि एक टीएमटी कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया हैं. मीडिया से बात करते हुए द ग्रेट खली ने कहा कि उन्हें देश की कोयला राजधानी धनबाद में पहुंचकर अच्छा लगा. यहां की मेहमाननवाजी से काफ़ी ख़ुश हैं.

    कोविड से सुरक्षित रहने के लिए मानिए खली की यह सलाह...

    मौके पर "द ग्रेट खली "ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए नियमित तरीके से व्यायाम करने के साथ ही जंक फूड से हमेशा परहेज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक इंसान अंदर से मजबूत नहीं रहेगा, तब तक अपना और अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर सकता है.

    खली की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

    गोविंदपुर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश दुनिया मे ख्याति प्राप्त इस भीमकाय शरीर वाले रेसलर द ग्रेट खली की एक झलक पाने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनके साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए उनके प्रशंसकों में आपाधापी मची रही. हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहा. मूलरूप से हिमाचल के रहने वाले 7 फिट 1 इंच और 190 किलो के पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ़ द ग्रेट खली को दुनिया उस वक्त जानी जान वे फ्री स्टाइल रेसलिंग (डब्ल्यूडब्लूई) की विश्व प्रतियोगिता में अंडरटेकर से लेकर बिग शो जैसे कई नामचीन पेशवर पहलवानों को रिंग में धूल चटाकर WWE का विश्व ख़िताब अपने नाम किया.

    बता दें कि द ग्रेट खली एक पेशेवर पहलवान हैं. वे हॉलीवुड व बॉलीवुड की फिल्मों में कार्य कर चुके हैं.  बिग बॉस के चौथे संस्करण में उपविजेता थे.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news