वैक्सीन को लेकर पीटे अधिकारी ,जागरुक करना पडा मंहगा

    वैक्सीन को लेकर पीटे अधिकारी ,जागरुक करना पडा मंहगा

    गिरिडीह(GIRIDIH)- जहां एक ओर कोरोना के नये वेरियेंट को लेकर केन्द्र और राज्य सरकारें लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रही हैं वहीं झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.लेकिन लोगों को जागरुक करना एक अधिकारी को मंहगा पड गया.मामला गिरिडीह का है जहां जागरुकता कार्यक्रम के तहत गये अंचलाधिकारी की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी,जिससे वे बुरी तहत घायल हो गये और उनका एक हांथ भी टुट गया.


    अंचलाधिकारी का टूटा हाथ
    अंचलाधिकारी बेंगाबाद के महुवार गांव गए हुए थे. जहां वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किए जाने का कार्यकम चल रहा था.  ग्रामीणों को वैक्सीनेशन को लेकर अंचलाधिकारी समझा ही रहे थे कि गांव के रामचंद्र ठाकुर और उनके परिवार के सदस्यों ने अंचलाधिकारी पर हमला कर दिया जिसमें उनका एक हांथ टुट गया और वे बुरी तरह से घायल हो गये. सुचना पाकर  पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल सीओ कृष्णा मरांडी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जिले में लोगों द्वारा किसी अधिकारी को पिटने का यह पहला मामला नही है इससे पहले भी सदर सीओ रविभूषण प्रसाद को लोगों के गुस्से का शिकार होना पडा था.


    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news