डॉ0 एके सिंह चौथी बार बने आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष

    डॉ0 एके सिंह चौथी बार बने आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष

    धनबाद(DHANBAD)- धनबाद के चिकित्सक डॉ. एके सिंह लगातार चौथी बार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने है. आईएमए की प्रदेश कमेटी के चुनाव में डॉक्टर एके सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉक्टर आरके अग्रवाल को  हराया.  डॉक्टर ए के सिंह को कुल 96 मत मिले. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ अग्रवाल को महज 48 मत मिले. डॉक्टर ए के सिंह लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले राज्य के पहले चिकित्सक बन गए है. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सुरक्षा सर्वोपरि है.राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के लिए लगातार डॉक्टर्स संघर्ष कर रहें हैं, इसी का परिणाम है कि इस बार झारखंड विधानसभा में यह बिल पास करने के लिए सरकार ने हामी भारी है.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news