शहीद निर्मल महतो की 71 वीं जयंती : मुख्यमंत्री और JMM सुप्रीमो ने किया माल्यार्पण

    शहीद निर्मल महतो की 71 वीं जयंती : मुख्यमंत्री और JMM सुप्रीमो ने किया माल्यार्पण

    रांची ( RANCHI) झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता रहे शहीद निर्मल महतो की 71वी जयंती आज  मनाई जा रही है. झामुमो ने याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राजधानी रांची के जेल मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उनके साथ-साथ बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. गौरतलब है कि अलग राज्य आंदोलन के दौरान  निर्मल महतो 1984 में रांची लोकसभा और 1985 में ईचागढ़ से चुनाव भी लड़ें. शहीद निर्मल महतो की 8 अगस्त 1987 को जमशेदपुर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news