ये है वीआईपी चोर, करते हैं स्विफ्ट कार से चोरी..!

    धनबाद (DHANBAD) कतरास के टंडा बस्ती महतो टोला में मीना देवी  के घर स्विफ्ट कार से आए अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने एवं नकदी ले भागे. चोर घर में लगे हुए एलसीडी टीवी और कांसा का बर्तन भी समेट ले गए. मीना देवी की मां की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने नए घर में मां के पास रुक गई थी. घर में ताला बंद था. लोगों का सवाल है कि इतनी बड़ी बस्ती में मीना देवी के घर में ही ताला बंद था. यह बात अपराधियों को कैसे पता चला. 

    इस बात को लेकर  तरह-तरह की चर्चाएं हैं. गांव के ही किसी लिंक की संभावना से साफ इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि सारा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. सीसीटीवी कैमरा में स्विफ्ट कार से आए अपराधियों के हाथ में भुजाली और रिवाल्वर नजर आ रहा है. घटना को सुबह 3:10 से लेकर 3:29 के बीच की है.  सूचना पाकर कतरास पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. जिस घर में चोरी की है. वह प्रदीप महतो की चाची का घर है. प्रदीप महतो वही शख्स है जिनके घर पर 9 जून 2021 को अपराधियों ने हमला बोल कर मारपीट की थी. उस घटना में उनकी माता की मौत भी हो गई थी. इधर कतरास पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद

     

     



    Related News