कोयला और बालू के बाद अब जमीन लूट रही हेमन्त सरकार : बाबूलाल 

    कोयला और बालू के बाद अब जमीन लूट रही हेमन्त सरकार : बाबूलाल 

    सरायकेला ( SARAIKELA) : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. हेमंत सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को सरायकेला में मीडिया से बात कर रहे थे.

     बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. जेपीएससी परीक्षा में जिस तरह की गड़बड़ी हुई, वह किसी से छुपी नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माफिया व गुंडों से घिरे हुए हैं. सरकार पहले से कोयला और बालू तो लूट रही थी, अब लोगों की जमीन भी लूट रही है. अब भाजपा हेमंत सोरेन की सरकार के खिलाफ सड़कों पर जमकर आंदोलन करेंगी.  बता दें कि मीडिया को संबोधित करने से पहले सरायकेला में भाजपाइयों ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में पूरे गर्मजोशी से  बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत किया. 
    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news