केबुल चोरी कर रहे चोरों पर सुरक्षा बलों ने की फायरिंग, एक घायल, दो गिरफ्तार

    केबुल चोरी कर रहे चोरों पर सुरक्षा बलों ने की फायरिंग, एक घायल, दो गिरफ्तार

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) - के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी परिसर में चोरी करने घुसे चोरों पर सुरक्षागार्ड ने फायरिंग कर दी. इस घटना में गोली पिंटू मुखी के पैर में जा लगी. गार्ड ने दो चोरों को भी पकड़ लिया और पिंटू को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. पिंटू सीतारामडेरा के भालूबासा हरिजन बस्ती का रहने वाला है. उसके दोनों पैर में गोली लगी है. मिली जानकारी के अनुसार पिंटू अपने दो साथियों के साथ कंपनी परिसर में चोरी करने घुसा था. उनमें से एक के पास कुल्हाड़ी थी. वे लोग चोरी करने घुसे ही थे कि कंपनी के अंदर मौजूद सुरक्षागार्ड ने उसे देख लिया. भागते हुए उन्होंने गार्ड पर कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की. इसी बीच गार्ड ने गोली मारी जो कि सीधे पिंटू के पैर पर जा लगी और पिंटू वहीं गिर गया. गार्ड ने अन्य दो चोरों को भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया इधर पिंटू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news