अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या ! पति ने थाना पहुंच कर बताई ये कहानी

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या ! पति ने थाना पहुंच कर बताई ये  कहानी

    दुमका(DUMKA)- दुमका नगर थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया. दरअसल उस युवक का नाम शिव धन हांसदा है. जो गोपीकंदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रामपुर का रहने वाला है. 

    पत्नी का था अवैध संबंध !
    बता दें कि आज शाम वह नगर थाना पहुंचा और संथाली भाषा में पुलिस को बताने लगा कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ओडमो के समीप झाड़ी में फेंक दिया. हत्या के बाद वह बस पकड़कर दुमका आ गया और यहां नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. वह युवक ना तो हिंदी बोल पा रहा है और ना ही समझ पा रहा है. इसीलिए पुलिस के तरफ से संथाली भाषा को जानने वाले एक पुलिसकर्मी को पूछताछ के लिए लगाया गया. संथाली भाषा में बात करने के बाद उस पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इसका कहना है कि इसकी पत्नी का अवैध संबंध किसी दूसरे युवक के साथ था और वह बार-बार इसको लेकर पत्नी को समझाने का प्रयास करता था. लेकिन जब पत्नी मानने के लिए तैयार नहीं हुई तो आज उसने उसकी हत्या कर दी. युवक के इतना कहते ही दुमका से लेकर गोपीकंदर थाना तक की पुलिस सक्रिय हो गई. युवक जिस स्थल पर शव को फेंकने की बात कह रहा है, गोपीकांदर थाना की पुलिस उस स्थल पर शव की तलाश में जुट गई है. अभी तक शव प्राप्त नहीं हुआ है. इसीलिए पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. शव मिलने के बाद ही पुलिस इस विषय पर मीडिया को कुछ बताएगी. 


    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news