रायफल-कारतूस के साथ PLFI का एरिया कमांडर धराया

    रायफल-कारतूस के साथ  PLFI का एरिया कमांडर धराया

    चाईबासा (CHAIBASA) : PLFI एरिया कमांडर बंधना टोपनो उर्फ सांगी टोपनो को गुरुवार को चाईबासा पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली के पास से 315 का रायफल, पांच जिंदा कारतूस, पीएलएफआई पर्चा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सली पर विभिन्न थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं.

    पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI का एरिया कमांडर पोडाहाट जंगल के सोगा पहाड़ी पर किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भ्रमणशील है. इस सूचना पर जिला पुलिस के साथ सुरक्षा बल के जवानों ने सोगा पहाड़ी क्षेत्र का घेराव कर छापेमारी शुरू की. इसके बाद ही पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के एरिया कमांडर टोपनो उर्फ सांगी टोपनो को गिरफ्तार किया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news