झामुमो में शराब को लेकर बगावत, लोबिन ने कहा, नहीं बेचने देंगे शराब

     झामुमो में शराब को लेकर बगावत, लोबिन ने कहा, नहीं बेचने देंगे शराब

    रांची (RANCHI) : शराब को लेकर झामुमो में किचकिच का माहौल हो रहा. विधानसभा के सत्र के दौरान बुधवार को अपनी ही सरकार को घेरते हुए बोरिया विधायक लोबिन हेंब्रम ने एलान कर दिया कि मैं शराब नहीं बेचने दूंगा.  

    दरअसल हाल ही सीएम हेमंत सोरेन ने एक हिंदी अखबार में बयान दिया था कि झारखंड सरकार छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाकर राज्य में शराब बेचेगी. इस पर लोबिन हेंब्रम ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का हवाला देते हुए कहा कि गुरुजी ने हमेशा नशा से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने आदिवासी समाज ही नहीं, दूसरे समाज को भी हमेशा नशा नहीं करने की सलाह दी है. ऐसे में झामुमो की सरकार ही शराब बेचने की बात करे, तो यह गलत है. उन्होंने कहा कि मैं शिबू सोरेन का चेला हूं. ऐसा होने नहीं दूंगा.

    गौरतलब है कि पहले भी लोबिन हेंब्रम ने कई बार अपनी ही सरकार को घेरा है. गत वर्ष भी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की नियुक्ति के मसले पर उन्होंने धरना दिया था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news