हथियारों के साथ धराएं तीन शराब तस्कर, बिहार से जुड़ा है लिंक

    हथियारों के साथ धराएं तीन शराब तस्कर, बिहार से जुड़ा है लिंक

     चतरा (CHATRA) : सक्रिय अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध हंटरगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर  सोमवार रात अवैध शराब की खेप को स्कॉर्ट कर रहे शराब तस्कर गिरोह  दबोचा. तीन अपराधियों को  हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी अपराधी बिहार के रहने वाले हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच-99 पर स्थित नागर गांव के समीप से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई है.

    अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सचिन दास कर रहे थे. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी तस्कर लंबे समय से शराब तस्करी के काले धंधे में संलिप्त हैं. झारखंड से अवैध शराब खरीदकर उसे बिहार में खपाते थे. गिरफ्तार तस्करों के पास से एक 9 एमएम का देसी पिस्टल, 7 राउंड जिंदा कारतूस, स्विफ्ट कार व विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं. उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी है. हंटरगंज थाना क्षेत्र बिहार का सीमावर्ती इलाका है. ऐसे में बिहार के तस्कर इसी रास्ते शराब की तस्करी के फिराक में जुटे रहते हैं. उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य तस्करों के विरुद्ध भी पुलिस कार्रवाई कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news