शर्मनाक ! गुमला में आधी रात को परमबीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

    शर्मनाक ! गुमला में आधी रात को परमबीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

    गुमला (GUMLA) -वीर शहीदों के प्रति हमारी भावनाएं सवाल के घेरे में हैं ! दरअसल गुमला में 19 दिसंबर की रात की घटना हमें सोचने को विवश कर देती है.  जिला मुख्यालय में स्थापित परमबीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के साथ बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किया गया. सवाल है कि भारत मां के सपूत जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, उनको लेकर भला किनको रंजिश हो सकती, जो ऐसी हरतकत करे.

    घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के अपनी चिंता व्यक्त की है. स्थानीय लोगों ने इसे दुर्भग्यपूर्ण घटना बताया है. जिला के सामाजिक कार्यकर्ता अजय किशोर नाथ पांडेय ने कहा कि भारत-पाक युद्ध मे 1971में अपनी बीरता का परिचय दिया था. इसके कारण उन्हें परमबीर चक्र से सम्मानित किया गया था. उन्हें पूरा देश सम्मान देता है, लेकिन उनके ही जन्म भूमि में उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ काफी चिंता का विषय है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता महमूद आलम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिमा का सम्मान करना और उसकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेवारी है. इस लिए इस तरह की घटना चिंता जनक है. फिलहाल पुलिस उन सभी असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी है.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news