झारखंड में कड़ाके की ठंड, क्रिसमश तक रहेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

    झारखंड में कड़ाके की ठंड,  क्रिसमश तक रहेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - झारखंड में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है. कड़ाके की ठंड के साथ हवा में काफी कनकनी है. मौसम विभ्साग के अनुसार ठंड में अगले चार दिनों तक कोई राहत नहीं. क्रिसमस तक हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत की कोई गुंजाइश नहीं. हवा चलने के कारण दिन में भी ठंडक महसूस होती है. मौसम विभाग ने अनुसार अभी और पारा गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है. 

    अगले चार दिनों तक नहीं मिलेगी राहत 
    बता दें कि रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री बताया गया था. वहीं कांके का तापमान 4.5 डिग्री पहुंच गया था. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और तापमान गिरने की आशंका जताई है. वहीं 20 से 23 दिसम्बर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा, लेकिन बाद में धूप भी देखने को मिलेगा. जबकि 24 और 25 दिसम्बर को कोहरे के साथ बादल भी छाये रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य में लोगों को राहत नहीं मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही उत्तर पश्चमी हवा से कनकनी बढ़ने की आशंका जताई गई है. 


    रिपोर्ट : समीक्षा सिंह , रांची डेस्क


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news