राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से स्वयंसेवक से लोकसेवक का दर्जा देने की मांग करेंगा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन

    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से स्वयंसेवक से लोकसेवक का दर्जा देने की मांग करेंगा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की आज धनबाद में बड़ी बैठक हुई. जिसमें झारखण्ड के 24 ज़िलों से पहुंचे होमगार्ड जवानों ने अपनी आवाज़ बुलंद की. इस सम्मेलन में होम गार्डों को लोक सेवक का दर्जा देने की मजबूती से मांग उठाई गई. भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के आमंत्रण पर वे धनबाद आए हैं.

    अत्याचार कर रही है सरकार

    सूबे के होमगार्डों के साथ सरकार एक तरह से अत्याचार कर रही है ,काम तो उनसे पूरे लिए जाते हैं लेकिन भुगतान का कोई निर्धारण नहीं है. कहीं ₹300 मिलते हैं तो कहीं 500 तो कहीं 700 प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है. इतना ही नहीं ,उनकी ड्यूटी रेगुलर नहीं है. उन्होंने कहा कि होमगार्डों को स्वयंसेवक के दर्जे से हटाकर लोक सेवक का दर्जा मिलना चाहिए, जिससे कि सरकारी या प्राइवेट सेवाओं में काम करने वाले लोगों की तरह उन्हें भी सुविधा मिले. फिलहाल 31 दिसंबर को वे लोग सारी समस्याओं और परेशानियों के जिक्र के साथ राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे और उनसे मांग करेंगे कि होमगार्डों को लोक सेवक का दर्जा दें. अगर उनके आंदोलन के प्रथम चरण में कोई सुनवाई नहीं होती तो आगे नए ढंग से आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे.  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान शामिल हुए, ये जवान पूरे झारखंड से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए धनबाद पहुंचे थे.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news