प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोये कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, की निष्पक्ष जांच की मांग

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोये कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, की निष्पक्ष जांच की मांग

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के धैया रोड स्थित व्हाइट हाउस के बाहर बुधवार की सुबह दो कारों में हुई दुर्घटना के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस मामले में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने सफाई दी और कहा कि वेजह उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है.

    क्या है मामला

    बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा की मां डॉ उर्मिला सिन्हा अपने घर से निकल रही थी कि मुख्य सड़क पर आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को धक्का मार दिया. इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. चासनाला निवासी जयप्रकाश सिंह ने सरायढेला पुलिस को बताया है कि 15 दिसंबर को वह अपनी कार से गोमो जा रहे थे कि व्हाइट हाउस के पास एक लाल गाड़ी वैभव सिन्हा के घर से निकली. उन्होंने गाड़ी रोकने की कोशिश की. लेकिन लाल गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी और उनकी गाड़ी विपरीत दिशा में मुड़ गई. उसके बाद वैभव सिन्हा, उनका भाई, उनका बेटा और दो लोग बाहर निकले और उन्हें गाड़ी से उतारकर घर के अंदर ले गए, जहां जयप्रकाश सिंह के साथ मारपीट की गई और उनके कनपटी पर पिस्टल सटा दिया गया. इस घटना के बाद ही शुक्रवार को कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी.  कहा कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. कोई मारपीट उनके या उनके परिवार वालों ने नहीं की है. उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है. एक तो उनकी मां को जान से मारने की कोशिश की गई और इसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास हुआ, ऊपर से मारपीट का झूठा मुकदमा किया जा रहा है. पुलिस फुटेज की जांच करें, सबकुछ साफ हो जाएगा.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे वैभव 

    वैभव सिन्हा का कहना था कि पता नहीं क्यों, उनके साथ धनबाद के लोग इस तरह वैमनस्यता का भाव रखते हैं. वे सब से मिलते जुलते हैं, सबसे अच्छा व्यवहार करते हैं और उनका अच्छा व्यवहार ही उनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने घर के सीसीटीवी फुटेज के अलावा सड़क पर जहां-जहां कैमरा लगे हों, उनकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. साथ ही आशंका व्यक्त की है कि उनकी मां को जान से मारने की साजिश की गई है. प्रशासन अगर निष्पक्षता से इसकी जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी पत्नी भी मौजूद थी.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news