धनबाद(DHANBAD) की रहने वाली शूटर कोनिका लायक की लाश 15 दिसंबर को हॉस्टल के कमरे से लटकी पायी गयी थी.कोनिका कोलकाता में शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहीं थी.16दिसंबर को कोनिका की डैड बाॅडी धनबाद पुहंची,जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.कोनिका के माता-पिता इसे सुसाइड मानने को अभी भी तैयार नही है,वहीं कोलकता पुलिस के अनुसार शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन परिवार के सदस्य इसे सुसाइट मानने को तैयार नही है और पुरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.इधर धनबाद के समाजसेवी अंकित राजगढ़िया ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं को ट्वीट कर कोनिका मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। पीड़ित परिजनों की ओर से सभी ने कोनिका के प्रशिक्षण एकेडमी से जुड़े कुछ लोगों पर साज़िश रचने की आशंका जताई है।

